फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin sharma of una performing in Indian Idol show

इंडियन आइडल में हिमाचल के नितिन के प्रदर्शन की धूम

Sat, 17 Nov 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Sat, 17 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Nitin sharma of una performing  in Indian Idol show

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो इंडियन आइडल में मुबारिकपुर के नितिन अपनी गायकी का हुनर दिखाकर शो के जजों को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही शो में आने वाले विभिन्न सेलिब्रिटी का दिल भी जीतने में कामयाब रहे हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सलमान खान से लेकर गायकी में नाम कमा चुके कुमार सानू, अल्का याग्निक, जावेद अख्तर, जावेद अली सहित बहुत से गायक नितिन की आवाज की तारीफ कर चुके हैं। अब नितिन को इस पड़ाव से आगे ले जाने के लिए वोटों की दरकार है। नितिन के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि नितिन को आगे बढ़ाने के लिए सोनी लिव ऐप डाउनलोड कर एक बार में पचास वोट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से नितिन के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं, क्षेत्र के युवा धैर्य शर्मा, उदय, तुषार, प्रणव, संजीव, मुकेश, अर्शित, अपूर्व आदि नितिन की इस उपलब्धि से खासे जोश में है। इसके साथ क्षेत्र के युवा वर्ग सोशल मीडिया के जरिये नितिन के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शो की जज नेहा कक्कड़ ने नितिन को हर प्रकार की गायकी के लिए उपयुक्त बताते हुए खूब तारीफ की। अब इस शनिवार व रविवार को वोटिंग लाइन खुली है और कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान वोटिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed