{"_id":"5c3f1d84bdec227398363f26","slug":"niti-aayog-ranking-himachal-got-third-in-sanitation-and-10th-place-in-health-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को स्वच्छता में तीसरा, स्वास्थ्य सेवाओं में दसवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को स्वच्छता में तीसरा, स्वास्थ्य सेवाओं में दसवां स्थान
Wed, 16 Jan 2019 05:33 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए हिमाचल को देश भर में तीसरे स्थान पर आंका गया है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश का दसवां स्थान है। नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की पहली वार्षिक रिपोर्ट में यह रैंकिंग दी है।
विज्ञापन
साफ पानी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए गुजरात पहले और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात को तय मानकों में 100, छत्तीसगढ़ को 98 और हिमाचल को 95 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
यह अंक ग्रामीण क्षेत्रों को साफ पानी देना, ग्रामीण क्षेत्रों को खुला शौच मुक्त करना, खुला शौच मुक्त जिला सहित सीवरेज व्यवस्था का आकलन कर दिए गए हैं। वहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हिमाचल का दसवां स्थान है।
विज्ञापन
तय मानकों में हिमाचल से पहले देश के नौ राज्यों के नाम हैं। इनमें केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और गोवा शामिल हैं।