फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NIT Student Death Case: Two B.Tech students got bail from the court

NIT Student Death Case: बीटेक के दो छात्रों को न्यायालय से मिली जमानत

Thu, 09 Nov 2023 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 06:39 PM IST
सार

जिला सत्र न्यायाधीश विकास भारद्वाज की अदालत ने दोनों आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत प्रदान की है। इन दोनों छात्रों को पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
NIT Student Death Case: Two B.Tech students got bail from the court
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के छात्र सूजल शर्मा की मौत और एनडीपीएस मामले में नामजद बीटेक के दो छात्रों वर्णित वर्मा व वरुण शर्मा को वीरवार को हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल गई है। जिला सत्र न्यायाधीश विकास भारद्वाज की अदालत ने दोनों आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत प्रदान की है। इन दोनों छात्रों को पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बीते माह 22 अक्तूबर को एनआईटी हमीरपुर में हिलफेयर वार्षिक उत्सव हुआ था। उसी रात संस्थान के विद्यार्थियों ने देर रात तक सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। अगले दिन सुबह एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र सूजल शर्मा अपने छात्रावास में मृत मिला था। इस मामले में बीटेक के दो छात्रों वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा, जबकि नशा आपूर्तिकर्ता रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी और एक अन्य युवक ईशांत राणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह चारों आरोपी न्यायालय से पहले पुलिस रिमांड और बाद में 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए। इस दौरान वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा के परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला न्यायालय में जमानत की अर्जी दी थी। वीरवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने इन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है। जबकि दो अन्य आरोपी रजत शर्मा और ईशांत राणा अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि, वर्णित और वरुण को एनआईटी हमीरपुर की अनुशासन समिति ने एक साल तक छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। इसके चलते अब वह छात्रावास में नहीं रह पाएंगे। उधर, एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि एनआईटी छात्र की मौत और एनडीपीएस के मामले में दो आरोपियों को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed