फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine players of himachal will participate in pro kabaddi season six

प्रो कबड्डी सीजन-6 में लगेगी सूबे के इन 9 खिलाड़ियों की बोली

Tue, 29 May 2018 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 29 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
 nine players of himachal will participate in pro kabaddi season six

प्रो कबड्डी सीजन-6 में इस बार सूबे के नौ खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके अलावा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, विशाल भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह और शिवओम अपनी पुरानी टीमों में ही नजर जाएंगे।

विज्ञापन


 प्रो कबड्डी में सूबे के 13 खिलाड़ी पहली बार नजर आएंगे। सीजन-6 के खिलाड़ियों की नीलामी 30 और 31 मई को मुंबई में होगी। प्रो कबड्डी आयोजकों ने नीलामी से पहले खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है।
विज्ञापन


हर कैटेगिरी का बेस प्राइस भी अलग-अलग ही रहेगा। वहीं, कांगड़ा जिला के रोहित राणा और दभोटा सोलन के बलदेव सिंह को डिफेंडर की बी कैटेगिरी, राजपुरा सोलन के अभिनंदन कुमार रेडर की बी कैटेगिरी में हैं। इस तीनों खिलाड़ियों की बोली 12 लाख रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की भी लगेगी बोली

 nine players of himachal will participate in pro kabaddi season six

मंडी जिला के महेंद्र ठाकुर को डिफेंडर की ए श्रेणी में रखा गया है और उनकी नीलामी 20 लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होगी। वहीं, ऊना के विनीत शर्मा, दभोटा के अभिनंदन चंदेल रेडर की सी व दभोटा के ही गुरविंद्र सिंह डिफेंडर की सी कैटेगिरी में हैं।

इन तीनों खिलाड़ियों की नीलामी आठ लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होगी। मंडी जिला के महादेव के सुरेश कुमार ऑलराउंडर की बी कैटेगिरी में रखा गया है। सुरेश की बोली 12 लाख रुपये से शुरू होगी।

वहीं जोघो सोलन के पुनीत राणा को नए खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। पुनीत का बेस प्राइस छह लाख रुपये रहेगा। भारतीय कबड्डी टीम और तमिल थलाइवा के कप्तान को इस सीजन में 80 लाख रुपये मिलेंगे।

पिछले साल सचिन तेंदुलकर ने अजय को साढे़ 69 लाख रुपये में एक सीजन के लिए खरीदा था। वहीं, विशाल भारद्वाज का तेलुगू टाइटंस और सुरेंद्र सिंह का यू मुंबा से छह-छह लाख रुपये में दो साल के लिए करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed