फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine people injured in two car collision at arki solan

हाईवे पर टकराई दो गाड़ियां, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Fri, 03 Aug 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Fri, 03 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
nine people injured in two car collision at arki solan

पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलानियां के गांव बंगोरा के समीप शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


दोनों गाड़ियों में सवार 10 व्यक्तियों में से नौ को तुरंत आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि शिमला से हिमाचल सरकार की जीप आ रही थी।
विज्ञापन


इसमें चालक शाम सिंह के अलावा चार लोग और सवार थे। बंगोरा के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही ऑल्टो कार के साथ जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इसे कांगड़ा निवासी अशोक कुमार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दोनों गाड़ियों में सवार लोगों में से नौ व्यक्ति घायल हो गए। इन्हें आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। पुलिस ने आल्टो कार चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हादसे में ये लोग हुए घायल

nine people injured in two car collision at arki solan

घायलों में रमेश कुमार पुत्र धनुराम निवासी गांव लोना डाकघर बंदला उम्र 45 वर्ष तहसील पालमपुर, सकीना पत्नी रमेश कुमार उम्र 42 साल, चित्रा उम्र 23 पुत्री रमेश कुमार, सूर्यांश उम्र 17 साल पुत्र रमेश कुमार, अशोक कुमार पुत्र रोशन लाल गांव बंदला

डाकघर धर नचीर पालमपुर, अनिल कुमार पुत्र जिया राज निवासी गांव कमयाणा शिमला, वीरेंद्र कालिया पुत्र चंद्र मणि कालिया निवासी गांव बझोण डॉ. शराज जिला शिमला, सुरेश कुमार पुत्र हीरालाल गांव धर सुरड़

तहसील रामपुर जिला शिमला और श्याम सिंह पुत्र रतिराम निवासी गांव मानौला डाघर त्याली तहसील ठियोग जिला शिमला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed