Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt: Surplus water from projects will not be provided to neighboring states for free

हिमाचल सरकार का फैसला: पड़ोसी राज्यों को मुफ्त नहीं मिलेगा सरप्लस पानी, 100 रुपये प्रति हजार घनफुट की दर तय

Fri, 27 Nov 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पानी प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों में शामिल है।  ऐसे में दूसरे राज्यों और एजेंसियों को इसकी आपूर्ति करते समय इसका आर्थिक मूल्य निर्धारित करना आवश्यक है। 

विज्ञापन
Himachal govt: Surplus water from projects will not be provided to neighboring states for free
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश अपने प्रोजेक्टों के जलाशयों से सरप्लस पानी अब पड़ोसी राज्यों और सरकारी एजेंसियों को मुफ्त नहीं देगा। राज्य सरकार ने अतिरिक्त कच्चे पानी की आपूर्ति के लिए पहली बार 100 रुपये प्रति हजार घनफुट की दर निर्धारित की है। इस दर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर समय-समय पर संशोधन किया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के मौजूदा और भविष्य में विकसित होने वाले जल संसाधनों से अतिरिक्त पानी की बिक्री और आपूर्ति के लिए एकसमान नीति बनाने को मंजूरी दी है। इसके तहत पानी की कीमत तय करने और उसमें समय-समय पर संशोधन करने की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पानी का आर्थिक मूल्य निर्धारित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल संपदा से हिमाचल प्रदेश को उचित आर्थिक लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पानी प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों में शामिल है। ऐसे में दूसरे राज्यों और एजेंसियों को इसकी आपूर्ति करते समय इसका आर्थिक मूल्य निर्धारित करना आवश्यक है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की पेयजल, सिंचाई, कृषि, पर्यावरण और विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद ही अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले पानी पर यह नीति लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशाऊ और रेणुकाजी बांध परियोजनाओं के लिए भी अहम होगी नीति
नई नीति किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। किशाऊ बांध के जीवित भंडारण में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी 3.154 प्रतिशत निर्धारित है, जो करीब 42 मिलियन घनमीटर पानी के बराबर है। इसके अलावा, ऊपरी यमुना बेसिन के राज्यों के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत हिमाचल को यमुना के पानी में भी हिस्सा आवंटित है। लखवाड़, किशाऊ और रेणुकाजी बांध परियोजनाओं के माध्यम से यमुना बेसिन के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की योजना है। नई नीति इन परियोजनाओं के साथ प्रदेश की अन्य मौजूदा और प्रस्तावित अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं से मिलने वाले अतिरिक्त पानी के मूल्य निर्धारण का आधार बनेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed