फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newyear

न्यू ईयर तक राजधानी के होटल पैक, सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी

Tue, 29 Dec 2020 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
newyear
शिमला के रिज मैदान मंगलवार को घूमते सैलानी। नए साल के जश्न के लिए होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी ? - फोटो : SHIMLA CITY
शहर के अलावा आसपास के होटलों में भी एडवांस बुकिंग जोरों पर
विज्ञापन

मंगलवार को भी शिमला पहुंचे हजारों सैलानी
सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में बर्फबारी को देखने के लिए सैलानियों की आवाजाही जारी है। राजधानी के होटलों में न्यू ईयर तक एडवांस बुकिंग हो गई है। न्यू ईयर तक एडवांस में ही तकरीबन सभी छोटे बड़ेे होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई हैं। शिमला शहर के अलावा आसपास के होटलों में भी एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। ज्यादातर होटल अभी से फुल हो गए हैं। मंगलवार को भी हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजराज के सैलानियों की आवाजाही जारी रही। शहर में सभी पार्किंग 90 फीसदी तक फुल चल रही है। सुबह के समय तेज ठंडी हवाओं के बीच सैलनियों ने रिज और मालरोड पर खूब मस्ती भी की। लक्कड़ बाजार एरिया में कई रास्तों पर जमी बर्फ पर सैलानी फिसलने का मजा भी लेते रहे। कई सैैलानी बर्फ देखने के लिए कुफरी और नारकंडा के लिए भी रवाना हुए। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि क्रिसमस के बाद हुई बर्फबारी के चलते भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। आगामी 31 दिसंबर तक के लिए शहर के अधिकतर होटल एडवांस बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

होटलों, कारोबारियों को फायदा
शहर में सैलानियों की लगातार आवाजाही से होटल कारोबारियों और दुकानदारों को काफी फायदा हो रहा है। होटल मालिकों ने काम बढ़ता देख उन कर्मचारियों को भी दोबारा काम पर बुला लिया है जिन्हें कोरोनाकाल में काम ठप होने पर छुट्टी पर भेज दिया था। दुकानदारों ने भी सेल बढ़ाने के लिए डिस्काउंट के ऑफर दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed