फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   News Viral on Social Media Corona Warrior Himachal Police Constable Arjun Condolences Wife On Son Death Join Duty

वायरल हुई खबर, रीयल लाइफ के हीरो अर्जुन को लोगों ने किया दिल से सलाम

Sat, 11 Apr 2020 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Apr 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
News Viral on Social Media Corona Warrior Himachal Police Constable Arjun Condolences Wife On Son Death Join Duty
पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के खिलाफ मैदान-ए-जंग में नाहन शहर (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में तैनात यातायात पुलिस कर्मी अर्जुन सिंह अब रीयल लाइफ में भी हीरो बने गए हैं। अमर उजाला में शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर को तमाम हस्तियां व लोग ट्विटर, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में जनता अर्जुन की तस्वीरों को वायरल कर लाइक एवं कॉमेंट के जरिए आभार भी जता रही है।     

विज्ञापन

कोरोना के कर्मवीर: नवजात बेटे की मौत पर पत्नी को गले तक नहीं लगा पाया, लौटा ड्यूटी पर

विज्ञापन

दरअसल, कोलर के रहने वाले अर्जुन पुलिस सेवा में आरक्षी के रूप में नाहन में कार्यरत हैं। बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव जमाती को लेकर बद्दी गए थे। इसी बीच इनकी पत्नी जो कि शिलाई में हैं वह भी पुलिस सेवा में हैं को गुरुवार को प्रसव पीड़ा थी। शुक्रवार को उन्होंने नवजात शिशु को जन्म भी दिया। लेकिन, उसकी धड़कन सही नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ड्यूटी पर होने के कारण अर्जुन पत्नी से नहीं मिल सका था। इस पर शनिवार को अमर उजाला के अंक में कोरोना के खिलाफ छिड़ी इस जंग में कर्मवीर की देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी के निर्वहन को सेवाभाव को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

इस खबर के प्रकाशित होते ही सोशल मीडिया पर अर्जुन देखते ही देखते रीयल लाइफ के भी हीरो बन गए। लोग फेसबुक से लगातार ट्विटर पर इनकी तस्वीरों को वायरल करने के साथ ही लाइक व कॉमेंट करने लगे। जोकि, हजारों की संख्या में पहुंच गई। लोग उनकी हौंसला अफजाई कर रहे हैं। जनता कह रही है- हमें अर्जुन पर गर्व है। दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश उसके साथ है।

बिनेश के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर लिखी पोस्ट युवाओं का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली है। लिखते हैं कि हमें गर्व है हिमाचल प्रदेश पुलिस पर और अर्जुन भाई आप जैसे जांबाज सिपाहियों पर...जय हिंद। कांगड़ा जिला के एसपी ने भी अमर उजाला की खबर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।

एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि पुलिस का हर जवान ईमानदारी से कार्य कर रहा हैं। पुलिस कर्मचारी कई परिस्थितियों से गुजरकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। अर्जुन ने भी ऐसा ही किया। उसका कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग को जीतना है तो घर पर ही रहें। अनावश्यक रूप से बाजार का रुख न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed