फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Warrior Himachal Police Constable Arjun condolences wife on son death join duty

कोरोना के कर्मवीर: नवजात बेटे की मौत पर पत्नी को गले तक नहीं लगा पाया, लौटा ड्यूटी पर

Sat, 11 Apr 2020 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Apr 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Corona Warrior Himachal Police Constable Arjun condolences wife on son death join duty
पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में हर शख्स अपनी भूमिका निभा रहा है, लेकिन पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल अर्जुन ने ड्यूटी के लिए त्याग की मिसाल पेश की है। पिछले कई दिनों से वह घर नहीं गए। यहां तक कि बेटे की मृत्यु होने पर भी कुछ देर के लिए मिट्टी डालने की रस्म निभाने घर पहुंचे और फिर नाहन (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) लौट आए। इस दौरान परिजनों से भी अर्जुन ने दूर से ही बात की।

विज्ञापन


दरअसल, सिरमौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक जमाती को बद्दी तक छोड़ने के लिए अर्जुन भी पुलिस टीम के साथ गए थे। लिहाजा, एहतियात के तौर पर वह घर नहीं जा रहे। अर्जुन को अक्सर नाहन के मुख्य चौराहों पर यातायात ड्यूटी में देखा जाता है। मृदुभाषी अर्जुन की पत्नी सुमन भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है।

विज्ञापन

गुरुवार को उनकी पत्नी का प्रसव हुआ, लेकिन धड़कन कम होने की वजह से बच्चे को नहीं बचाया जा सका। कोरोना पॉजिटिव मरीज को बद्दी छोड़ने गए अर्जुन दुख की इस घड़ी में अपनी धर्मपत्नी से मिल भी नहीं पाए। अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी से भी उन्होंने दूर से बात की और ढांढस बधाया।

शुक्रवार को वह कोलर स्थित अपने घर गए। बेटे को मिट्टी देने की रस्म निभाई और फिर ड्यूटी पर लौट आए। अर्जुन का कहना है कि संकट की इस घड़ी में ड्यूटी ही सब कुछ है, लेकिन संक्रमण से बचाव भी जरूरी है। अर्जुन के मुताबिक उनकी मां घर पर अकेली हैं। पत्नी शिलाई में है। पिछले साल ही उनके पिता का निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed