{"_id":"56ec4a104f1c1bca3b8b4b4f","slug":"new-zealand-beat-australia-by-eight-runs-in-hpca-dharamsala-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के बाद कंगारुओं को कीवीयों ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के बाद कंगारुओं को कीवीयों ने दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के मैक्लेघन के तूफान के आगे आस्ट्रेलिया नहीं टिक पाया।
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की तेज पिच पर कीवीज के आगे कंगारू ढेर हो गए। टी-20 विश्व कप के ग्रुप-2 के हाई वोल्टेज मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से मात दी। टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों को हराकर ग्रुप-2 में शिखर पर आ गया है। हाई वोल्टेज मैच में आस्ट्रेलिया के ख्वाजा और न्यूजीलैंड के गुपटिल ने चौकों छक्कों की मदद से मैच का रोमांच बढ़ा दिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच से एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद पिच में नमी के मद्देनजर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट पर 134 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैक्लेघन मैन ऑफ द मैच बने। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्टे्रलिया की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में बल्लेबाज लंबी पारी नही खेल पाए। ओपनर उस्मान ख्वाजा बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 38 रन पर रनआउट हो गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर शेन वॉटसन ने 12 गेंदों में 13 रन बनाकर मैक्लेघन का शिकार बने। बाद में बल्लेबाजी के लिए आए कैप्टन स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर कोई खास नहीं कर पाए और 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में हरफनमौला गलेन मैक्सवेल ने 23 गेंदों में 22 रन, मिचेल मार्श ने 23 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। कोरी एंडरसन और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। ईश सोढी ने 1 विकेट झटका। इससे पूर्व न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी में बढ़िया शुरुआत की और उनकी पहली विकेट 7वें ओवर में 61 रन पर गिरी।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्टिन गपटिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए, जिनमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ओपनर कप्तान केन विलियम सन को ऑस्टे्रलिया के हरफनमौला खिलाड़ी और स्पिनर मैक्सवेल ने आउट किया। केन विलियम्स ने भी बेहतर बल्लेबाजी की तथा 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कोरी एंडरसन भी मैक्सवेल के शिकार बने। उन्होंने 6 गेंदों में महज 3 रन बनाए। इसके बाद कॉलिन मुनरो को तेज गेंदबाज मिचेल मार्श ने कैच आउट करवाया। मुनरो ने 26 गेंदों में 2 चौके लगाकर 24 रन बनाकर न्यूजीलैंड के स्कोर में अहम योगदान दिया।
वहीं रास टेलर भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक पाए और 11 गेंदों में 11 रन बनाकर वे शेन वाटसन का शिकार बने। इसके बाद ग्रांट एलियट ने न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 20 गेंदों में शानदार 27 रन बनाने के बाद वे रन आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों में विकेटकीपर ल्यूक रांची ने 6, मिचल सैंटनर 1 रन पर रनआउट हो गए। वहीं एडम मिलन 2 रन पर नाबाद रहे। ऑस्टे्रलिया की ओर से पहले गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज जेम्स फौंकनर और स्पिनर गलैन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, मीडियम पेसर शेन वॉटसन और तेज गेंदबाज मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट झटका।