अब दफ्तर में बैठकर सीख सकेंगे गाड़ी चलाना, पढ़ें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के रमौल ड्राइविंग स्कूल परिसर पांवटा में मोटर वाहन ड्राइविंग की नई सिम्युलेटर तकनीक का सोमवार को शुभारंभ किया गया। एसडीएम पांवटा ने संस्थान परिसर में प्रदेश की संभवतया प्रथम तकनीक का विधिवत शुभारंभ किया।
इस कंप्यूटर युक्त व्यवस्था में कार्यालय में ही बैठकर ड्राइविंग सीखी जा सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि इस तरह की आधुनिक तकनीक शुरू हो गई है।
प्रदेश के ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों में इस तरह की तकनीक बेहतर प्रयास है। इस तरह के आधुनिक उपकरणों से बदलाव आते हैं। इस स्थानीय संस्थान ने हजारों लोगों को प्रशिक्षण दिया।
इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिल रहा हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन रमौल और प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण अधिकारी अमित रमौल ने कहा कि पांवटा केंद्र में प्रदेश की संभवतया इस तरह की तकनीक की प्रथम शुरुआत है।
ऐसे दिया जाएगा ड्राइविंग का प्रशिक्षण
एक नवंबर 1999 में एलएमवी लाइसेंस के तहत संस्थान की स्थापना पांवटा में हुई। फिर एलटीवी व एचटीवी वाहन प्रशिक्षक शुरू हुआ। आज तक कुल 13556 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
सोमवार से सिम्युलेटर से एक कमरे में बैठकर हल्के और भारी वाहनों का प्रशिक्षण कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। इसमें हाई-वे ड्राइविंग, हिल ड्राइविंग, खराब मौसम व रात के समय वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, सिरमौर नागरिक कल्याण सिमिति अध्यक्ष एनएम रमौल, एसबीआई बैंक पांवटा महाप्रबंधक पांवटा एनएन शर्मा, एसएस चौहान, एनएम रमौल, आरती, भजन चौधरी, विजय
कुमार, अमित रमौल, गोपाल चंद चौधरी, सुखविंद्र सिंह, मोहन सिंह, गुरचरण सिंह, संजय कुमार समेत रमौल ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल पांवटा के कर्मचारी, रोड सेफ्टी क्लब सदस्य और बैंकों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।