फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new rules for the recruitments of panchayat assistants.

अब ऐसे होगी पंचायत सहायकों की भर्ती?

Wed, 13 Aug 2014 02:42 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
new rules for the recruitments of panchayat assistants.

पंचायत राज विभाग में अब पंचायत सहायकों के 345 पद नए आरएडंपी रुल्स में ही भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन कर दिया है। मंगलवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए भर्ती के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। शैक्षणिक योग्यता के अधिकतम 60 अंक मिलेंगे। इनको तय करने का फार्मूला 12वीं कक्षा में लिए गए कुल अंकों को 1.66 से विभाजित करने से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह अगर किसी व्यक्ति ने पहले से पंचायती राज विभाग में सेवाएं दी हैं। उनके लिए प्रति साल 1-1 अंक मिलेगा।

सेवाएं देने वाले को पांच अंक

new rules for the recruitments of panchayat assistants.

इसी तरह पांच साल तक सेवाएं दे चुके लोगों को 5 अंक अतिरिक्त मिलेंगे। पंचायत सहायकों का जिला कैडर है। इसके लिए भी सरकार ने अलग से 5 अंक निर्धारित किए हैं। आवेदनकर्ताओं के पास 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा होगा, उसके लिए भी अलग से 9 नंबर मिलेंगे।

लेकिन ये डिप्लोमा सरकार की ओर से चयनित संस्थानों से होना अनिवार्य किया है। अगर किसी व्यक्ति ने 1 साल का सरकार के चयनित कंप्यूटर संस्थानों से डिप्लोमा प्राप्त किया है, उसको अलग से 15 अंक मिलेंगे।

सरकार ने पंचायत सहायकों का निजी साक्षात्कार लेना भी अनिवार्य किया है। ये साक्षात्कार 15 नंबर का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed