फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New rates of electricity can be fixed today in Himachal

हिमाचल में आज तय हो सकती हैं बिजली की नई दरें

Sat, 29 Jun 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
New rates of electricity can be fixed today in Himachal

हिमाचल में बिजली की नई दरें शनिवार को घोषित हो सकती हैं। बिजली बोर्ड ने घाटे का हवाला देते हुए दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। बीते दो साल से हिमाचल में घरेलू बिजली महंगी नहीं हुई है।

विज्ञापन


बोर्ड की दलीलों और आय-व्यय के अंतर को देखते हुए इस साल बिजली दरें बढ़ने की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दरें तय करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। पहली अप्रैल 2019 से नई दरें लागू होंगी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से बैकडेट से बढ़ी हुई दरों पर शुल्क आने वाले महीनों के बिजली बिलों में एडजस्ट किया जाएगा। हिमाचल में साल 2016 में घरेलू बिजली की दरें 3.5 फीसदी बढ़ाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व साल 2014-15 में बिजली दरों को बढ़ाया गया था। साल 2017-18 में चुनावी साल होने के चलते दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ। 2018-19 में लगातार दूसरे साल भी प्रदेश में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ी थीं। ऐसे में संभावित है कि हिमाचल में इस साल बिजली महंगी हो सकती है।

राज्य बिजली बोर्ड को अपने खर्च पूरे करने के लिए साल 2019-20 में 5801.58 करोड़ राजस्व की जरूरत है। साल 2018-19 के मुकाबले बोर्ड का खर्च 512.32 करोड़ बढ़ने की संभावना है।

बीते सालों के घाटे को जोड़ लिया जाए तो बिजली बोर्ड को साल 2019-20 में 6451.52 करोड़ की जरूरत है। बोर्ड के मुताबिक बीते सालों के घाटे को पूरा करने के लिए 1062.26 करोड़ की आवश्यकता है।

इन बिंदुओं के आधार पर ही बोर्ड ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन दायर की है। बिजली बोर्ड का खर्च बढ़ने, आय कम होने और बीते दो सालों से दरें नहीं बढ़ने की दुहाई देते हुए आर्थिक  स्थिति को खराब बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed