फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New PCCF Wild Life appointed by Himachal govt in state

प्रदेश में इस नए अफसर की तैनाती का कदम खासा चर्चा में

Sun, 23 Dec 2018 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
New PCCF Wild Life appointed by Himachal govt in state
हिमाचल प्रदेश सरकार

किसी अफसर के रिटायर होने पर उसकी जगह एन मौके पर नए अफसर की तैनाती करने के लिए जानी जाने वाली हिमाचल सरकार का एक कदम खासा चर्चा में है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक महिला आईएफएस अधिकारी के सरकार ने प्रदेश वापस पहुंचने से पहले ही पीसीसीएफ वन्यजीव के पद पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


महिला अधिकारी के चार्ज लेने तक उनके पति व पीसीसीएफ हॉफ को पद का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया। फिलहाल, महिला अधिकारी नियुक्ति आदेश जारी होने के एक महीने बाद भी ज्वाइन नहीं कर सकी हैं। सरकार गठन के बाद से जयराम सरकार की कार्यशैली पर अकसर विपक्ष से लेकर पूर्व अधिकारी तक सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी की रिटायरमेंट का मौका हो या फिर विभिन्न विभागों के मुख्य अभियंता का। ज्यादातर मौकों पर सरकार ने रिटायरमेंट के एक या दो दिन पहले ही मौजूदा अफसरों में से किसी की तैनाती के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग में 30 नवंबर को रिटायर हुए पीसीसीएफ वन्यजीव आरसी कंग के रिटायरमेंट से नौ दिन पहले ही सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात महिला आईएफएस अधिकारी सविता की तैनाती के आदेश उस पद के लिए कर दिए। सविता पीसीसीएफ हॉफ अजय कुमार की पत्नी व 1985 बैच की हिमाचल कैडर की आईएफएस अधिकारी हैं। सविता वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

भले ही वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रदेश वापस नहीं लौटी हों, लेकिन सरकार ने उनके लिए एक पद को 21 दिन तक खाली रखा। यही नहीं, किसी मौजूदा अफसर की तैनाती के बजाय वन विभाग ने पीसीसीएफ वन्यजीव का चार्ज पीसीसीएफ हॉफ अजय कुमार को दे दिया। तब से अब तक अजय कुमार ही हॉफ और वन्यजीव के मुखिया का दोहरा कार्यभार देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed