फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new himachal congress president Kuldeep Singh Rathore will take charge after the rally in shimla

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी आज, रैली पर गुटबाजी का साया

Thu, 17 Jan 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
new himachal congress president Kuldeep Singh Rathore will take charge after the rally in shimla

प्रदेश कांग्रेस में घमासान के बीच नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी वीरवार को होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को सजा दिया गया है। दफ्तर के बाहर पार्टी के झंडे लगाए गए हैं जबकि राठौर के कमरे के बाहर उनकी नेम प्लेट भी लगा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, कार्यभार संभालने से पहले चौड़ा मैदान में होने वाली रैली पर गुटबाजी का साया है। राठौर ने रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर और सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कई नेताओं को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


लिहाजा, रैली में वीरभद्र-सुक्खू पर सबकी नजर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि सुक्खू विरोधियों ने हाईकमान को संदेश दिया है कि रैली में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में दिग्गज नेता जुटेंगे। उधर, रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी और पार्टी के फ्रंटल संगठन प्रमुखों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता जुटाने को कहा है। रैली स्थल और राजीव भवन के हाल में कार्यकर्ताओं के लिए कु र्सियां लगाई गई हैं। रैली स्थल पर मंच भी सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed