{"_id":"5c53fa84bdec2212397617c9","slug":"new-cases-of-dengue-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के साथ अब डेंगू का डंक, छह मरीज चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के साथ अब डेंगू का डंक, छह मरीज चपेट में
Fri, 01 Feb 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में दिसंबर महीने में डेंगू का प्रकोप लगभग थम गया था, लेकिन जनवरी में एक बार फिर डेंगू लौट आया है। पिछले 30 दिन में 62 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से छह में डेंगू पाया गया है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं जबकि शिमला में भी एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वीरवार को तीन संभावित मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें किसी में डेंगू नहीं पाया गया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि संभावित मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच रूटीन में करवाई जा रही है। अभी तक जिला में पांच मरीजों में डेंगू पाया गया है, जिनका प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। बुखार, तेज सिर दर्द, आंख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, शरीर में छोटे-छोटे दाने होना शुरू होते हैं।
विज्ञापन