फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new buses starts in shimla city, less fair.

शिमला के इन रूटों पर चली नई बसें, कम किराया

Wed, 21 Jan 2015 11:22 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
new buses starts in shimla city, less fair.

एचआरटीसी ने आईएसबीटी-ढली (वाया खलीनी - विकासनगर - मैहली) रूट पर मंगलवार से फिक्स किराये वाली दो बसें चलाना शुरू कर दीं। उपनगरों में रहने वाले हजारों लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। फिक्स किराये वाली एक बस सुबह आठ बजे आईएसबीटी से ढली की ओर और दूसरी ढली से आईएसबीटी की ओर रवाना होगी।

विज्ञापन


सुबह आठ से रात आठ बजे तक दोनों बसें निरंतर इस रूट पर चलेंगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि फिक्स किराये वाली इन बसों में आईएसबीटी से ढली का किराया 33 रुपये की जगह मात्र 20 रुपये लिया जाएगा। 5 किलोमीटर तक की दूरी तय करने पर यात्रियों को न्यूनतम पांच रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन


बाईपास रोड पर फिक्स किराये वाली स्टैंडर्ड बस सेवा शुरू होने से हजारों लोग लाभान्वित होंगे। बाईपास रोड पर बस सेवा के अभाव में लोगों को घंटों बस के इंतजार में खड़े रहना पड़ता था। शहर के लोकल यात्रियों के लिए बाईपास रोड पर लांग रूट की बसें नहीं रुकती थीं। इस रूट पर चलने वाली लोकल बसों में भारी भीड़ रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस बताएगी अगला स्टेशन कौन सा है?

new buses starts in shimla city, less fair.

राजधानी के लोकल रूटों पर चलाई गई नई स्टैंडर्ड बसों में मंगलवार से पब्लिक इनफॉरमेशन सिस्टम शुरू हो गया। टूटीकंडी आईएसबीटी में टाटा कंपनी के इंजीनियरों ने बसों में लगे पब्लिक इनफॉरमेशन सिस्टम को एक्टीवेट किया।

इस दौरान स्टैंडर्ड बसों के चालकों को सिस्टम ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी गई। राजधानी के लोकल रूटों पर अब यात्री स्टैंडर्ड बसों में मेट्रो की तर्ज पर हाईटेक सफर करेंगे। बस कौन से स्टॉपेज पर पहुंची है और अगला स्टेशन कौन सा है, इसकी जानकारी बस में बैठे यात्रियों को पब्लिक इनफॉरमेशन सिस्टम के जरिये बस में लगी इलईडी स्क्रीन पर लगातार मिलती रहेगी।

टाटा कंपनी के इंजीनियरों ने मंगलवार को आईएसबीटी में लांग लैट मेजरमेंट और बस स्टॉपों की जीओ फेंसिंग के बाद आईएसबीटी-ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी-ढली (वाया विकासनगर-मैहली) रूट पर चल रही बसों में पब्लिक इनफॉरमेशन सिस्टम चालू किया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि लोकल रूटों पर चल रही 4 स्टैंडर्ड बसों में पब्लिक इनफॉरमेशन सिस्टम चालू कर दिया है।

ये है नई बसों की खासियत

new buses starts in shimla city, less fair.

•बस कौन से स्टॉपेज पर पहुंची है और अगला स्टेशन कौन सा है, इसकी जानकारी बस में बैठे यात्रियों को एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी।
•बस के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम से खुलेंगे और बंद होंगे।
•बस का दरवाजा जबतक बंद नहीं होता बस स्टापेज से प्रस्थान नहीं कर सकेगी
•बस के भीतर तीन कैमरे लगे हैं। इससे बस के अंदर की तमाम गतिविधियों पर भी चालक नजर रख सकेंगे।
•बस के भीतर बैठे यात्रियों को स्टापेज की जानकारी अंदर ही स्क्रीन पर मिलेगी।

झेलनी पड़ सकती है जाम की समस्या

new buses starts in shimla city, less fair.

टूटीकंडी बाईपास सड़क पर एचआरटीसी की स्टैंडर्ड बस सेवा शुरू होने से शहर के हजारों लोगों को राहत के साथ दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है। बस का आकार बड़ा होने से खलीनी, बीसीएस, विकास नगर और ढली में जाम की समस्या पेश आ सकती है। लिहाजा सड़क की चौड़ाई को लेकर भी जल्द ही पुख्ता कदम उठाने होंगे। कई मोड़ों पर पास देने को लेकर खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

परिवहन मंत्री के आदेशानुसार मंगलवार से आईएसबीटी-ढली रूट पर फिक्स किराये वाली बस सर्विस शुरू कर दी गई है। इन बसों में यात्रियों से आईएसबीटी से ढली का किराया प्रति यात्री 20 रुपये लिया जाएगा।
- डा. आरएन बत्ता प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed