फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neither ambulance nor road nor sewer connection was made in Tutu

Shimla News: टुटू में न एंबुलेंस सड़क बनी न सीवरेज कनेक्शन मिले

Thu, 06 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neither ambulance nor road nor sewer connection was made in Tutu
समाधान शिविर में टुटू और मज्याठ के लोग बोले टैक्स देने के बावजूद नहीं मिल रही हैैं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम के सामने रखीं 120 शिकायतें
बोले मेयर के दौरे के बाद भी नहीं बदले हालात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के टूटू और मज्याठ वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए वीरवार को आयोजित नगर निगम के समाधान शिविर में लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिए। शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि क्या इस शिविर में उनकी समस्याओं का समाधान होगा या नहीं।
लोगों ने कहा कि पहले यही समस्याएं मेयर के सामने रख चुके हैं लेकिन 6 महीने बाद भी इन पर कोई काम नहीं हुआ। मज्याठ के लोगों ने शिविर में एंबुलेंस सड़क की मांग रखी। कहा कि यह अकेला वार्ड है जहां एंबुलेंस सड़क तक नहीं है। रेलवे लाइन से मज्याठ तक एंबुलेंस रोड बनना है। इसके लिए रेल लाइन पर भी लोग धरने दे चुके हैं। बावजूद इसके नगर निगम आज तक एंबुलेंस रोड नहीं बन पाया। अधिकारियों से पूछा कि यह सड़क कब बनेगी। लोगों ने वार्ड में सीवरेज कनेक्शन न मिलने की समस्या भी उठाई। कहा कि पिछले 7 साल से सीवरेज लाइन बिछाने का दावा हो रहा है लेकिन अभी तक लोगों को कनेक्शन नहीं मिले।
विज्ञापन




मेयर के दावे भी नहीं हुए पूरे
लोगों ने कहा कि पिछले साल अगस्त महीने में मेयर और आयुक्त ने भी वार्ड का दौरा किया था। मौके पर समस्याएं सुनने के बाद तुरंत निपटारे के दावे किए थे लेकिन सारे दावे फेल हो गए। लोग बोले कि जब मेयर और आयुक्त के ही दावे धरातल पर नहीं उतर रहे हैं तो क्या इन शिविरों में शिकायतें देने से फायदा होगा। लोगों ने हैंडपंप से मज्याठ स्कूल तक सड़क के काम पर भी सवाल उठाए। बोले 6 महीने से इसका काम ही शुरू नहीं हो रहा है। वार्ड में पार्किंग, पार्क न बनने पर भी लोगों ने शिकायतें दी। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अनीता शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





सफाई और सड़क की समस्या भी उठाई
टुटू वार्ड के लोगों ने पार्षद मोनिका भारद्वाज की मौजूदगी में सफाई व्यवस्था की शिकायत दी। कहा कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है। पार्षद ने भी कहा कि उनके वार्ड में ज्यादातर महिला कर्मचारी तैनात है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। लोगों ने विजयनगर के लिए एंबुलेंस रोड बनाने, कूड़ा शुल्क की दरें अप्रैल से न बढ़ाने की भी मांग रखी। पार्षद मोनिका भारद्वाज ने कहा कि सभी लोगों ने अपनी शिकायतें समाधान शिविर में दर्ज कराई हैं। अधिकारियों को इनके तुरंत निपटारे के लिए कहा है। दोनों वार्डों से कुल 120 शिकायतें दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article