फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEET Result 2018 cbse declared result

NEET Result 2018: हिमाचल में 61.22 फीसदी ने पास की परीक्षा , ऐसे करें चेक

Tue, 05 Jun 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
NEET Result 2018 cbse declared result
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा ( NEET 2018) के नतीजे जारी कर दिए हैं।  छात्र अपना परिणाम cbseneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


ज्यादा ट्रेफिक की वजह से वेबसाइट खुलने में अगर दिक्कत आ रही है तो उम्मीदवार www.cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

इस परीक्षा में कल्पना कुमारी ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। कल्पना ने 720 में से 691 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने भौतिकी में 180 में से 171, रसायन शास्त्र में 180 में से 160, जीवविज्ञान (जीवविज्ञान और प्राणीशास्त्र) में 360 में से 360 अंक लाए हैं।
विज्ञापन


इस साल परीक्षा में 13,26,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। NEET Exam एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन के लिए सीबीएसई परीक्षा कराता है।  बता दें कि नीट 2018 की प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में इसके 2255 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के लिए हिमाचल से 12954 उम्मीदवार  पंजीकृत हुए थे जिसमें से 12295 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 7528 उम्मीदवार उर्तीण पाए गए। 

प्रदेश के 7528 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई किया

NEET Result 2018 cbse declared result

हिमाचल का नीट का परिणाम 61.22 फीसदी रहा है। प्रदेश के 7528 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई किया है। सीबीएसई ने सोमवार को घोषित नीट के नतीजों में बताया है कि प्रदेश के 12954 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया और 12295 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी।

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के चांगो गांव से ताल्लुक रखने वाले कर्मा कलसंग नेगी ने नीट की परीक्षा में 596 अंक हासिल कर एसटी वर्ग में देशभर में सातवां रैंक हासिल किया है।

शिमला की ईशा ठाकुर ने नीट में 581 अंक हासिल किए हैं। ऊना की एकता जसवाल ने 569 और हमीरपुर के दमन शर्मा ने 564 अंक प्राप्त किए हैं।



 

छात्र ऐसे चेक करें अपना परिणाम

NEET Result 2018 cbse declared result
छात्र ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in  पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: दिए गए फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 5: आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed