{"_id":"5b23afed4f1c1bfa6e8b8131","slug":"ncc-uniform-sewing-fee-will-be-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट नहीं पहनेंगे पुरानी वर्दी, कपड़ा-सिलाई भत्ता मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट नहीं पहनेंगे पुरानी वर्दी, कपड़ा-सिलाई भत्ता मिलेगा
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों-कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल होने वाले हजारों कैडेट्स को अब नई वर्दी मिलेगी। साथ ही सिलाई के लिए पैसा भी। अब उन्हें पुरानी वर्दी नहीं पहननी पड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर एनसीसी कैडेटों को वर्दी के लिए तीन मीटर कपड़ा मुहैया करवाएगा। इसके अलावा सिलाई के लिए 260 रुपये कैडेटों के खातों में डाले जाएंगे। इससे कैडेट अपने हिसाब से वर्दी सिलवा सकेंगे।
विज्ञापन
शिमला, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना में एनसीसी यूनिटों के अधीन आने वाले कॉलेजों और स्कूलों में करीब 25 हजार कैडेट्स हैं। एनसीसी में कैडेटों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई बार कैडेटों को वर्दियां मुहैया नहीं करवाई जाती थी।
विज्ञापन
लेकिन अब कैडेट्स खुद वर्दी सिलवा सकेंगे। इससे पहले एनसीसी विंग में शामिल होने वाले कैडेटों को पुरानी यूनिफार्म पहननी पड़ती थी। साथ ही कई बार तो कैडेट को मिलने वाली पुरानी यूनिफार्म उनके नापके मुताबिक भी नहीं होती थी।
विज्ञापन
न चाहते हुए भी उन्हें पुरानी वर्दी से काम चलाना पड़ता था। इससे कैडेटाें को परेड और अन्य गतिविधियों के समय काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब कैडेट्स अपनी मर्जी से वर्दी सिलवा सकेंगे।
एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ललित जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार एनसीसी कैडेटों को नई यूनिफार्म के लिए तीन मीटर कपड़ा दिया जाएगा। वहीं वर्दी की सिलाई के लिए 260 रुपये कैडेट के खाते में जमा होगा।