नवोदय विद्यालय समिति ने खोला नौकरियों का पिटारा, 2072 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से संचालित नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षकों के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। एनवीएस ने शिक्षकों के 2072 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार नौ अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के बाद इन पदों के लिए नवंबर या दिसंबर में लिखित परीक्षा ली जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए आवेदक समिति की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। समिति 9 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के बाद ई-चालान के माध्यम से 14 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
इन पदों के लिए मांगे आवेदन
वर्तमान समय में देशभर में 591 जवाहर नवोदय विद्यालय चल रहे हैं। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति ने शुरू की है। सहायक आयुक्त व प्राचार्य के पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1500 रुपये, पीजीटी, टीजीजी व अन्य पदों के लिए
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी।
पीजीटी-880, टीजीटी-660, टीजीटी तृतीय भाषा-235, विविध श्रेणी-255, प्राचार्य-40, सहायक आयुक्त-2
नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय अधिकारी चंडीगढ़ मनोज कुमार ने कहा कि पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।