{"_id":"5c3c9ee9bdec22735e2d3c76","slug":"navjot-singh-sidhu-visited-naina-devi-temple-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू ने मां नयना के दर टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू ने मां नयना के दर टेका माथा
Mon, 14 Jan 2019 08:11 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयनादेवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयनादेवी (बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मकर संक्रांति पर सोमवार को मां नयना के दरबार में माथा टेका। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक समान हैं। सबका भगवान एक है। वे भगवान से एक ही दुआ मांगते हैं कि विश्व का कल्याण हो।
विज्ञापन
वे मां नयना से यही कामना करते हैं कि आपसी भाईचारा बढ़े। कहा कि बचपन से उनकी माता ने उन्हें माता सती की कहानियां सुनाईं तो पिता ने उन्हें गुरवाणी का श्रवण करवाया। उनका बचपन पूरी तरह से धार्मिक रंगत में लगा रहा।
विज्ञापन
उसी का फल है कि आज वे हिंदू और सिख भाईचारे के प्रतीक हैं। सिद्धू ने कहा कि माता रानी के दरबार में आकर वे राजनीतिक बात नहीं करना चाहते। यही कामना है कि माता रानी सबकी मनोकामना पूरी करें।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव पुजारी प्रदीप शर्मा और प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आदित्य गौतम, मंदिर अधिकारी दुर्गा दास, चौकी प्रभारी सुभाष शर्मा भी मौजूद थे।