फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Vinay Kumar says Congress will gather in Delhi on November 1 over the issue of vote theft.

एचपी: विनय कुमार बोले- वोट चोरी के मुद्दे पर 1 नवंबर को दिल्ली में जुटेगी कांग्रेस

Fri, 09 Oct 2026 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया कि रैली में देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। अब पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
Sirmaur: Vinay Kumar says Congress will gather in Delhi on November 1 over the issue of vote theft.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वोट चोरी के आरोपों और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया कि रैली में देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। अब पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान विनय कुमार ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करोडों नाम हटाए जाने का मामला गंभीर: विनय
उनके मुताबिक, करोडों नाम हटाए जाने का मामला गंभीर है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने के बावजूद केंद्र सरकार के शीर्ष नेता जवाब दे रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को रोकने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक गांवों और कस्बों में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। पार्टी कार्यकर्ता उन लोगों के नाम दोबारा मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए भी प्रयास करेंगे, जिनके नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में लंबे समय से हार रही 10 से 15 सीटों पर कांग्रेस का फोकस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां पार्टी लंबे समय से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इन सीटों पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी रणनीति तैयार कर रही है।

विज्ञापन

ज्ञानेश के साथ पीएम मोदी, शाह भी दें इस्तीफा : राठौर
 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। राठौर ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में देशभर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साक्ष्यों के साथ मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों का खुलासा किया है। उनके अनुसार, भाजपा के पक्ष में वोट जोड़ने और विरोध में पड़ने वाले मत काटने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों के बाद अब चुनाव आयोग का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों को चुनाव आयोग कार्यालय जाने से रोकने और दिल्ली में प्रदर्शनों पर पाबंदियां लगाने को विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed