{"_id":"620ba6693b8dc251f0578f22","slug":"nauni-university-recruitment-dates-of-interview-and-evaluation-for-various-posts-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विश्वविद्यालय में भर्ती: विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और मूल्यांकन की तिथियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विश्वविद्यालय में भर्ती: विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और मूल्यांकन की तिथियां जारी
Tue, 15 Feb 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:41 PM IST
सार
नौणी विवि के पीआरओ सुचेत अत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में इन पदों के लिखित परिणाम घोषित किए थे जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नौणी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां अधिसूचित कर दी हैं। नौणी विवि के पीआरओ सुचेत अत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में इन पदों के लिखित परिणाम घोषित किए थे जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिसूचित तिथियों के अनुसार, इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (पोस्ट कोड 300) के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में होंगे।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट (पोस्ट कोड 302) और स्पोर्ट्स असिस्टेंट (पोस्ट कोड 215) के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां क्रमश: 18 और 19 फरवरी निर्धारित की गई हैं। सहायक लाइनमैन (पोस्ट कोड 216) और जूनियर तकनीशियन (पंप ऑपरेटर) पोस्ट कोड 211 के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां क्रमश: 21 और 22 फरवरी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन