नौणी विवि ने तैयार किया सूजी और पालक का पौष्टिक पास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्गेनिक खेती के लिए मशहूर सोलन के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने अब सूजी और पालक से पौष्टिक पास्ता बनाने की तकनीक ईजाद की है। इस पास्ते की खास बात यह है कि इसे खाने से आपकी सेहत खराब नहीं होगी, उलटा आपको आयरन और जिंक मिलेंगे जो आपको तंदुरुस्त रखेंगे।
वीरवार को नौणी विवि और निजी कंपनी में करार हुआ है, इसके तहत विवि एक साल में 20 क्विंटल पास्ता बनाकर कंपनी को देगी। कच्चे माल की आपूर्ति कंपनी ही करेगी।
विवि को एक साल में करीब 20 लाख की आय होगी। विवि ने कंपनी को जायकेदार और पौष्टिक पास्ता बनाने की तकनीक एक लाख रुपये में बेच दी है। प्रति एक किलो के पास्ता के पैकेट पर दस रुपये विवि प्रबंधन को मिलेंगे।
लेवल पर कंपनी के नाम के साथ ही नौणी विवि का नाम भी अंकित होगा
प्रति माह दो हजार रुपये रखरखाव के लिए अलग से विवि प्रबंधन को दिए जाएंगे। कंपनी जब पास्ता बाजार में उतारेगी तो उसके लेवल पर कंपनी के नाम के साथ ही नौणी विवि का नाम भी अंकित होगा।
कंपनी उत्पादों की पोषण प्रोफाइलिंग के साथ पैकेजिंग और लेवलिंग का कार्य भी करेगी। खर्च अधिक और आय कम होने का मामला चर्चा में आने के बाद इस डील से नौणी विवि कुछ हद तक राहत महसूस कर रहा है।
विवि के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत इस पोषक तत्व युक्त पास्ता के दो उत्पाद विकसित किए हैं।
छह वर्षों के अनुसंधान का नतीजा है ‘नौणी पास्ता
विश्वविद्यालय ने एक सर्वे किया है, जिसमें पाया गया कि युवा इंस्टेंट खाद्य पदार्थों के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं। जो कभी-कभी पाचन से संबंधित बीमारियों का कारण भी बनते हैं।
छह वर्षों से अनुसंधान के दौरान नौणी विवि के वैज्ञानिकों ने कई परीक्षण किए। इसके बाद पौष्टिक पास्ता बनाया। विभाग ने उत्पादों के पायलट प्रोजेक्ट का परीक्षण किया। शिमला की एक कंपनी ने दोनों पास्ता में दिलचस्पी दिखाई।
विवि के कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने बताया कि एक कंपनी के साथ करार हुआ है। विवि का तैयार किया पास्ता बाजार में मिलने वाले मैदे के पास्ते की तुलना में पचाने में आसान होता है।