{"_id":"6318a44d7457f2542863362c","slug":"national-wrestling-competition-kewal-won-the-gold-in-himachal-s-bag-kritika-won-the-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Wrestling Competition: केवल ने हिमाचल की झोली में डाला स्वर्ण, कृतिका ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Wrestling Competition: केवल ने हिमाचल की झोली में डाला स्वर्ण, कृतिका ने जीता रजत
Wed, 07 Sep 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:31 PM IST
सार
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवानों ने दबदबा कायम किया है। हिमाचल ने प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के करीब 1,000 पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
ऊना के केवल ने स्वर्ण पदक जीता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवानों ने दबदबा कायम किया है। हिमाचल ने प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के करीब 1,000 पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती संघ के महासचिव और टीम के कोच जगदीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ऊना के केवल ने स्वर्ण, हमीरपुर की कृतिका ने रजत, बिलासपुर के अजय ने कांस्य पदक जीत कर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ी स्पेन में 18 से 22 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऊना से केवल सिंह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 21 वर्षीय केवल सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। हिमाचल की टीम की इस उपलब्धि पर कुश्ती महासंघ के प्रधान चंद्रमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय यादव, सदस्य छोटा राम, सुशील शर्मा, रामलाल ने बधाई दी है। हिमाचल पहुंचने पर तीनों पहलवानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन