फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Vice President Saudan said - hold small meetings in every booth, listen to others

BJP Meeting keylong: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान बोले- हर बूथ में छोटी बैठकें करें सुने दूसरों की बातें

Wed, 07 Sep 2022 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 05:47 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने जिले के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक की। कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ पर पकड़ बनानी होगी।

विज्ञापन
National Vice President Saudan said - hold small meetings in every booth, listen to others
भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बुधवार को लाहौल-स्पीति जिले के केलांग पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने जिले के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक की। कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ पर पकड़ बनानी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे हर बूथ पर छोटी-छोटी बैठकें कर दूसरों की बात सुनें। अपनी बात भी साझा करें। बूथ जीतने की जिम्मेदारी बूथ पालक पर छोड़ देनी चाहिए। पार्टी की मजबूती के लिए मतदाताओं पर अधिक फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन


सौदान सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति को भी कांग्रेस मुक्त करना है। विधानसभा चुनाव के लिए दो माह का समय है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। बूथ के बजाय गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं करें और सरकार के कार्य जनता तक पहुंचाएं। परिधि गृह केलांग में में हुई बैठक में जिले के तीनों खंडों ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौदान सिंह चंबा से सीधे चॉपर से स्तींगरी हेलीपैड में उतरे, जहां तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा सहित स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मारकंडा ने कहा कि इस बार प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा मिशन रिपीट करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed