{"_id":"5b989b28867a557f6e538333","slug":"national-green-tribunal-summoned-chief-secretary-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामले की जांच पूरी न होने पर मुख्य सचिव एनजीटी में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मामले की जांच पूरी न होने पर मुख्य सचिव एनजीटी में तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी ने आदेश के बावजूद दो महीनों में कुल्लू-मनाली में सभी होटलों की जांच पूरी न होने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब किया है। पीठ ने कहा कि दो महीने की मोहलत के बावजूद प्राधिकरणों ने आदेश का पालन नहीं किया और अब फिर से मोहलत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में अब खुद मुख्य सचिव को 19 सितंबर को ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश होकर जवाब देना होगा। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता रमेश चंद के मामले में यह आदेश दिया है।
विज्ञापन
पीठ ने 16 जुलाई और 18 जुलाई को भी सरकार को साफ कहा था कि कुल्लू-मनाली में होटलों की जांच के लिए दो महीनों से अधिक का वक्त नहीं दिया जाएगा। पीठ ने कहा कि टुकड़ों में रिपोर्ट देने के बजाय प्राधिकरण एक बार में ही स्पष्ट रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल करे।
विज्ञापन
पीठ ने पहले कहा था कि किसी भी तरह का सांविधानिक व कानूनी कर्त्तव्य निभाए बिना ही बार-बार तारीख मांगना कल्याणकारी राज्य का व्यवहार नहीं होना चाहिए। कल्याणकारी राज्य का पहला दायित्व है कि वह लोगों के स्वास्थ्य व जीवन को बेहतर बनाए न कि फंड या कर्मचारियों की कमी का बहाना।