{"_id":"6020dc876719591896e012874d22285d","slug":"national-green-tribunal-nod-for-cng-buses-in-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में चलेंगी सीएनजी बसें, एनजीटी की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में चलेंगी सीएनजी बसें, एनजीटी की हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली में सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार को मनाली से रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाने की हरी झंडी दे दी है। जुलाई में हुए सीएनजी बसों के सफल ट्रायल की प्रदेश सरकार की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किए हैं। बता दें कि एनजीटी ने ही रोहतांग में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदेश सरकार को सीएनजी बसें चलाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
पढ़ें, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ अनूठा प्रयोग, बना रिकॉर्ड
विज्ञापन
सुनवाई में उपस्थित हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के महासचिव मकर ध्वज शर्मा ने फोन पर बताया की प्रदेश सरकार की ओर से सीएनजी बसों के सफल ट्रायल की रिपोर्ट सौंपी गई। इसके बाद एनजीटी ने प्रदेश सरकार को रोहतांग के लिए बस सेवा चलाने की जिम्मेवारी सौंपी है। सुनवाई के दौरान रोहतांग और आस पास से हटाए गए कारोबारियों की ओर से कोई भी प्रतिनिधि सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग के लिए केवल एक हजार वाहन भेजने का का फैसला दिया है। जिसमें 400 डीजल और 600 पेट्रोल वाहन शामिल है। इसके अलावा रोहतांग,सोलंगनाला और आस पास के क्षेत्रों से सभी कारोबारियों को हटा दिया गया है। जबकि अन्य गतिविधियों पर भी कोर्ट ने रोक लगा रखी है।