{"_id":"56f950054f1c1b327af00326","slug":"national-green-tribunal-ban-on-tourist-activities-in-rohtang-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का रोहतांग मामले में छूट देने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का रोहतांग मामले में छूट देने से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
मामले पर आगामी सुनवाई सात अप्रैल को मुख्य बेंच नई दिल्ली में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सर्किट बेंच शिमला ने रोहतांग मामले में अपने पुराने आदेशों में किसी भी तरह की छूट देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
सोमवार को हिमाचल हाईकोर्ट परिसर में मामले की सुनवाई करते हुए एनजीटी के चेयरमैन न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को आदेशों की सख्ती से पालन करने और इस मामले मे सात अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनजीटी ने रोहतांग एवं साथ लगते अन्य क्षेत्रों मे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। रोहतांग जाने वाले वाहनों की भी संख्या भी तय की है। इस मामले पर आगामी सुनवाई सात अप्रैल को मुख्य बेंच नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन