नाटी किंग कुलदीप शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री, इस फिल्म में बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला शिमला से संबंध रखने वाले नाटी किंग कुलदीप शर्मा को बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। कुलदीप शर्मा को बॉलीवुड निर्देशक पवन कुमार शर्मा की फिल्म ‘वन रक्षक’ के लिए दो गीत गाने का मौका मिला है। मंगलवार को कुलदीप ने मुंबई में गानों की रिकॉर्डिंग की।
कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहली बार उन्हें मुंबई में रिकॉर्डिंग का मौका मिला है। बॉलीवुड फिल्मों में पंजाबी गीतों की तरह हिमाचली नाटियों का मैशअप इस फिल्म में किया जा रहा है। बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में पंजाबी गायकों के गीत होते हैं। इसी तरह अब इनमें नाटियों का भी मैशअप होगा।
गीत के बोल ‘इधर लगी देखो उधर लगी, आल इंडिया दी नाटी हिमाचली’ है। कुलदीप ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे से रात एक बजे तक मुंबई अंधेरी वेस्ट स्थित संकलन मीडिया के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग हुई।
रुमतिये को यू ट्यूब पर मिले सवा करोड़ व्यूज
फिल्म ‘वन रक्षक’ जेएमके एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्देशक पवन कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से संबंध रखते हैं। लगान और गंगाजल फिल्मों में काम कर चुके यशपाल शर्मा और आदित्य रॉय फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।
कुलदीप शर्मा के गीत ‘रुमतिये’ को छह महीने के भीतर यू ट्यूब पर रिकॉर्ड एक करोड़ 11 लाख बार देखा जा चुका है। अन्य गीत ‘बिमला तेरे होटले’ को महज एक महीने में 11 लाख व्यूज मिले हैं।