{"_id":"5ac0c78e4f1c1bb5618b4cba","slug":"narrow-escape-for-education-minister-suresh-bhardwaj-from-snow-scooter-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हो सकता था बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा के समापन पर चांशल घाटी में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज घायल होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसा उस समय पेश आया, जब चांशल घाटी में पहुंचने के बाद शिक्षा मंत्री को स्नो स्कूटर पर बैठाकर क्रीड़ा स्थल तक ले जाया जा रहा था। स्नो स्कूटर पर आगे चालक बैठा था।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज स्कूटर पर पीछे बैठे थे। इसी बीच, बर्फ पर कुछ आगे जाकर स्नो स्कूटर अनियंत्रित होकर पलट गया।
आयोजन कमेटी के सदस्य तुरंत स्नो स्कूटर की ओर भागे और स्नो स्कूटर से गिरे शिक्षा मंत्री को संभाला। हालांकि, इस हादसे में शिक्षा मंत्री को कोई चोटें नहीं आई है।
विज्ञापन