{"_id":"6afdbaf1dc557cad45037224","slug":"names-of-thousands-of-people-missing-from-bills-will-be-re-entered-records-will-be-updated-shimla-news-c-19-sml1002-822002-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बिलों से गायब हजारों लोगों के नाम \nदोबारा होंगे दर्ज, अपडेट होगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बिलों से गायब हजारों लोगों के नाम दोबारा होंगे दर्ज, अपडेट होगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
अमर उजाला असर...
नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने बुलाई आपात बैठक, पूछा- आखिर कैसे पोर्टल से गायब हो गए नाम
स्वास्थ्य शाखा को 31 दिसंबर तक नाम दर्ज करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कूड़ा बिलों से अचानक हजारों लोगों के नाम गायब होने और बिल जारी करने में हो रही देरी पर नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है।
निगम प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब करते हुए सभी उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिन किरायेदारों के नाम कूड़ा बिल से गायब हो गए हैं, उन्हें नगर निगम के नए पोर्टल पर दोबारा दर्ज किया जाएगा। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए रिकॉर्ड दुरुस्त करने और बिल जारी करने के काम में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को आईटी विभाग के साथ मिलकर इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहरवासियों की ओर से कूड़ा बिल को लेकर मिल रही शिकायतों पर नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने बुधवार को स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।
उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कूड़ा बिल जारी करने और उनके भुगतान में क्या परेशानी आ रही है। लोग बिल जमा करवाने के लिए लाइनों में क्यों लग रहे हैं और नए पोर्टल से आखिर किरायेदारों के नाम कैसे गायब हो गए। स्वास्थ्य शाखा की ओर से बताया गया कि नए पोर्टल में कई भवनों में रह रहे किरायेदारों के नाम गायब हैं। इसके चलते भवन मालिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। पहले भवन मालिक का मोबाइल नंबर डालते ही पूरे भवन में रहने वाले लोगों का नाम सहित रिकॉर्ड मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। वहीं सर्वर धीमा होने के कारण बिल जारी करने और उनका भुगतान करने में भी समय लग रहा है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर से पहले पूरा रिकॉर्ड अपडेट किया जाए। इसमें जिन किरायेदारों के नाम बिल से गायब हो गए हैं, उन्हें दोबारा दर्ज किया जाए। भवन मालिकों की गारबेज आईडी भी अपडेट की जाए। इसके अलावा लोगों को बिल जारी करवाने और भुगतान करने में आ रही परेशानियों को भी दूर किया जाए।
पांच हजार से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड गायब
शहर में पांच हजार से ज्यादा लोग ऐसे भी हैं, जिनका रिकॉर्ड कूड़ा बिल पोर्टल से गायब हो गया है। इसके चलते उन्हें बिल जारी नहीं हो पा रहे हैं। जब यह लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं तो कर्मचारियों को नए पोर्टल पर उनका रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। अब स्वास्थ्य शाखा को इन सभी लोगों का रिकॉर्ड कूड़ा बिल पोर्टल पर दोबारा दर्ज करने को कहा गया है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि लोगों को कूड़ा बिल से जुड़ी परेशानियों से जल्द निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।