{"_id":"6afdb7fc194cdc699e03b166","slug":"bhekhalti-won-the-cricket-tournament-by-defeating-the-hosts-pwabo-shimla-news-c-19-sml1002-822026-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भेखल्टी ने मेजबान प्वाबो को \nहराकर जीती क्रिकेट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भेखल्टी ने मेजबान प्वाबो को हराकर जीती क्रिकेट स्पर्धा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 40 टीमों ने दिखाया दमखम
रवि ने 17 गेंदों में खेली 48 रनों की पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के साथ लगते प्वाबो में जेएमपी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में ड्रीम इलेवन भेखल्टी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान जेएमपी प्वाबो को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
आयोजकों के अनुसार फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमपी प्वाबो की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। टीम की ओर से सोनम वर्मा ने 12 गेंदों में 30 रन की आक्रामक पारी खेली। सचिन वर्मा ने 15 गेंदों में 25 रन और साहिल कश्यप ने 10 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन भेखल्टी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। टीम की जीत में रवि ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 17 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं लक्की ने 12 गेंदों में नाबाद 19 रन और अमन हिमाली ने छह गेंदों में नाबाद नौ रन बनाए। इस तरह ड्रीम इलेवन भेखल्टी ने फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। आयोजन समिति के सदस्य भूपेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दिवाली के उपलक्ष्य में किया गया था। इसमें कुल 40 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों सहित शानदार प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।