{"_id":"adcea27f4556bcca946d931f7fb1f833","slug":"nahan-won-the-basketball-title-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिला के नाहन मैदान में 37वीं अंतर महाविद्यालय लड़कियों की बास्केटबाल प्रतियोगिता नाहन कॉलेज ने जीत ली है। फाइनल में घुमारवीं कॉलेज की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सत्या परमार थीं। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नाहन कॉलेज ने 12 साल बाद लड़कियों की राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता जीती है।
विज्ञापन
अंतिम दिन शनिवार को हुए फाइनल में नाहन कॉलेज ने घुमारवीं को 49-40 से मात दी। नाहन कॉलेज की मुनीषा सिसौदिया को टूर्नामेंट की बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। घुमारवीं को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले हमीरपुर और आरकेएमवी शिमला के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच खेला गया। इसमें हमीरपुर ने आरकेएमवी को 47-18 के बड़े अंतर से हराया।