फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mutiny in Block congress against Rajender Rana sujanpur hamirpur himachal pradesh

‘घर’ में घिर गए राजेंद्र राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Sat, 17 Nov 2018 10:10 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Sat, 17 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Mutiny in Block congress against Rajender Rana sujanpur hamirpur himachal pradesh
rajinder rana

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनाव में हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा अपने ही ‘घर’ में घिर गए हैं। उनके खिलाफ उनकी अपनी ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने राजेंद्र राणा की संस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार से संस्था की जांच की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


एक सप्ताह से ब्लॉक कांग्रेस और सुजानपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के बीच तनाव चल रहा है। दोनों नेताओं में वाकयुद्ध छिड़ गया है। अब राजेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अथाह समुद्र है और समाज सेवा को लेकर विश्वभर में इसके मुकाबले का कोई सेवा संगठन नहीं है। उन्होंने एक संस्था के पदाधिकारियों की ओर से कांग्रेस पार्टी को समाज सेवा की नसीहत देने पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा है कि स्वयं को राष्ट्रीय प्रवक्ता या राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर कोई संस्था राष्ट्रीय नहीं हो जाती।

विज्ञापन

Mutiny in Block congress against Rajender Rana sujanpur hamirpur himachal pradesh

उन्होंने संस्था के अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर यह राष्ट्रीय संस्था है तो इसका पंजीकरण प्रमाण पत्र व बैलेंस शीट सार्वजनिक करें, अन्यथा लोगों को गुमराह न करें। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि उक्त संस्था के दस्तावेजों की जांच की जाए। संस्था के नाम से नहीं, बल्कि आजाद उम्मीदवार के तहत चुनाव जीतकर दिखाएं। संस्था के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के मकसद से बड़े नेताओं के आने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। 

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वह संस्था मेें रहकर 17 वर्षों से गरीबों और बेसहारा लोगों की सेवा कर रहे हैं। संस्था के जरिये जरूरतमंदों की सेवा करना कोई गुनाह नहीं। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी संस्था के जरिये क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगा रहे हैं। वह कांग्रेस के अनुशासित सिपाही हैं और उन्हें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed