फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Music system to anganwadi centres in Himachal Pradesh

प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे म्यूजिक सिस्टम

Sun, 27 Jan 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Music system to anganwadi centres in Himachal Pradesh

अब सूबे के आंगनबाड़ी केंद्र क्रेचिस (बच्चों के खेलने, रहने का स्थान) की तर्ज पर बनेंगे। जो अभिभावक बच्चों को मनोरंजन, खेलने और सिखाने के लिए निजी क्रेच में रुपये देते हैं, उन्हें अब सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ाने और उनके मनोरंजन को म्यूजिक सिस्टम लगेंगे। विभाग ने म्यूजिक सिस्टम देने की कवायद शुरू कर दी है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में इन्हें वितरित कर दिया गया है, जबकि कइयों में वितरण प्रक्रिया चली हुई है।
विज्ञापन


साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के विकास को एक 16 जीबी का पेन ड्राइव भी देगा। इसमें कविताएं, गाने और अन्य धुनों सहित राइमिंग शब्द भी शामिल रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की सीखने की क्षमता अनुसार इस पेन ड्राइव में गाने या अन्य विकासात्मक विचार और धुनें भरवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने को मिलेगा। इसके अलावा विभाग सूबे के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को सफेद बोर्ड (लिखने वाला), ब्लूटुथ, टिक-टॉक झूला, खंजरी, बिल्डिंग ब्लॉक, पजल्स और अन्य क्रिएटिव सामग्री भी वितरित करेगा।

इससे बच्चों को क्रिएटिव चीजें करने में मदद मिलेगी। म्यूजिक सिस्टम के सहयोग से बच्चों को राइमिंग शब्द सीखने और कविताएं पढ़ने में सहयोग मिलेगा। जिला हमीरपुर में कुल 1352 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें म्यूजिक सिस्टम दिए जा रहे हैं।


पूर्व में कई आधुनिक झूले और उपकरण सूबे के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले हैं, जबकि अब यह उपकरण सभी केंद्रों को मिलेंगे। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर तिलकराज आचार्य ने कहा कि प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए म्यूजिक सिस्टम, पेन ड्राइव, ब्लूटुथ, टिक-टॉक झूला, खंजरी और अन्य क्रिएटिव चीजें दी जा रही हैं। हमीरपुर में इस सामग्री का वितरण अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों में कर दिया गया है। अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को भी यह सामग्री वितरित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed