फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal council employee rama devi returns Rs 2.50 lakh found on road.

ईमानदारी की ऐसी मिसाल, आप भी करेंगे रमा को सलाम

Thu, 29 Oct 2015 11:08 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal council employee rama devi returns Rs 2.50 lakh found on road.

ईमानदारी अभी जिंदा है। इसकी मिसाल पेश की है कि नाहन नप में कार्यरत रमा देवी ने। हुआ यूं कि रमा रोज की तरह बड़ा चौक में ड्यूटी करने के बाद नगर परिषद कार्यालय में हाजिरी लगाने जा रही थी। इस दौरान माल रोड पर सुबह 9 बजे के उसे 500-500 के नोटों का बंडल मिला।

विज्ञापन


रमा देवी ने नोटों के पूरे बंडल को उठाया और समीप ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी में गई। जहां पुलिस वालों ने पांच गडियों को गिना तो ढाई लाख रुपये निकले। रमा देवी ने इससे पहले भी लावारिस पड़े एक मोबाइल को पुलिस चौकी में जमा करवाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की थी।
विज्ञापन

जूता व्यापारी ने थैंक्स तक नहीं कहा

Municipal council employee rama devi returns Rs 2.50 lakh found on road.

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान तथा एएसपी विनोद कुमार धीमान को भी इसकी सूचना दी गई। उन्होंने रमा की ईमानदारी की तारीफ की। उधर एसएचओ तिलक राज शांडिल ने रमा देवी को थाने में बुलाकर रुपयों की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि यह रुपये जूता व्यापारी के थे।

उन्हें ढाई लाख रुपये दे दिए गए हैं। रमा देवी ने जहां लावारिस ढाई लाख रुपये पुलिस को सौंपकर मिसाल पेश की। वहीं जूता व्यापारी ने पुलिस से अपनी ढाई लाख की रकम ली और चुपके से घर चले गए। उनके इस रवैये से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed