फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukhyamantri solar lift yojana launched in himachal

पांच किसानों के समूह को मिलेगी मुफ्त सोलर लिफ्ट, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

Tue, 16 Jul 2019 11:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
mukhyamantri solar lift yojana launched in himachal

किसानों-बागवानों को सुविधा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। कृषि विभाग ने सोलर लिफ्ट योजना शुरू की है। इसके तहत आवेदन करने के लिए किसानों से दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन


यदि पांच या इससे अधिक किसानों के समूह हों तो समूह की जांच कर सोलर लिफ्ट निशुल्क दी जाएगी। योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को 20 प्रतिशत की राशि देनी होगी। सोलर लिफ्ट योजना किसानों-बागवानों को सिंचाई की सुविधा देगी।
विज्ञापन


किसानों को बिजली बिल भी नहीं चुकाना पड़ेगा। सोलर लिफ्ट योजना में एक सोलर लाइट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें पानी को लिफ्ट करने वाली मोटर दी जाएगी। एक किसान को इस योजना के तहत 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। खेतों तक पाइप लगाने को अलग से सब्सिडी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये देने होंगे दस्तावेज 

योजना के लिए किसानों को जमांबदी, जमीन का नक्शा, एस्टिमेट, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी, पंचायत प्रधान से लिखित रूप से किसान कार्ड या अन्य दस्तावेज देना होगा।

इसके बाद कृषि विभाग आवेदक के जमीन का दौरा करेगा। किसान अपने ब्लॉक या भू संरक्षण विभाग में दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। दस्तावेज पूरे हों तो किसान योजना का लाभ एक सप्ताह में ले सकते हैं। 

जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवानी ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के दस्तावेज पूरे होने चाहिए। दस्तावेज पूरे होने पर एक सप्ताह में योजना का लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed