{"_id":"5d6a5a538ebc3e93d76c30e3","slug":"mukesh-agnihotri-statement-over-rainfall-losses-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से नुकसान की भरपाई में विफल रही सरकार: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से नुकसान की भरपाई में विफल रही सरकार: मुकेश
Sat, 31 Aug 2019 05:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों बरसात से हुए नुकसान की स्थिति से निपटने में जयराम सरकार विफल साबित हुई है। सदन से वाकआउट के बाद मीडिया से बातचीत में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने अभी तक नुकसान की भरपाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
जब हमने इस मामले पर चर्चा मांगी तो सरकार इससे भी बचती रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। ऊना में साल 1988 के बाद इतने बड़े स्तर पर बाढ़ आई है। केंद्र सरकार से राहत मांगने के लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई जगह बिजली, पानी और सिंचाई योजनाएं ठप पड़ी हैं। सरकार और प्रशासन दोनों इस स्थिति से निपटने में विफल साबित हुए हैं।
विज्ञापन