फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over great khali wrestling

खली की रेस्लिंग से पहले सियासी कुश्ती, शो पर तीन करोड़ का खेल

Tue, 03 Jul 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 03 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over great khali wrestling

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में चार जुलाई को होने जा रहे द ग्रेट खली के रेस्लिंग इवेंट को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। मुकेश ने सोमवार को यहां प्रेस वार्ता करते हुए ऐसे सरकारी पत्र सार्वजनिक किए, जिनमें इस इवेंट को लेकर सरकार की ओर से 3 करोड़ की स्पांसरशिप देने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री का कहना है कि खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनके विरोधाभासी बयानों से लग रहा है कि इस आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


मुकेश ने मंत्रिमंडल की बैठक का मेमो दिखाते हुए खुलासा किया कि प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को लेकर बैठक में मंथन किया कि आयोजन पर कुल 4.15 करोड़ खर्च होने हैं, जिसमें से खली ने 3 करोड़ की स्पांसरशिप मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसका आयोजन खेल परिषद एवं जिला प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा। लेकिन प्रदेश खेल परिषद से पत्राचार में अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब दिया कि यह खेल सरकार द्वारा चिह्नित खेलों में से नहीं है।

अश्लीलता फैलाने पर भी घेरा

mukesh agnihotri statement over great khali wrestling

साथ ही परिषद के पास इतनी धनराशि नहीं है। इसके बाद सरकार द्वारा वित्त विभाग को लिखा गया, जिस पर विभाग ने राशि देने से इनकार कर दिया। लेकिन इस सब के बावजूद खेल सचिव द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों को बाकायदा पत्र जारी कर 50-50 लाख स्पांसरशिप उगाहने के आदेश जारी किए गए हैं।

मुकेश ने बताया कि पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यह राशि 2 जून 2018 को राज्य खेल परिषद के खाते में जमा हो जानी चाहिए। यह राशि खली की कंपनी सीडब्ल्यूई को दी जानी है। मुकेश ने सवाल किया कि एक तरफ कर्जे में डूबी सरकार इस नान शेड्यूल्ड खेल के लिए पैसा खर्च करने जा रही है, वहीं विभाग के ही मंत्री इस पर पर्दा डाल रहे हैं।

अग्निहोत्री ने चंडीगढ़ से खली के फेसबुक पेज पर कथित अश्लीलता फैलाने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि सरकार चिह्नित खेलों का आयोजन करवाकर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed