{"_id":"57e813554f1c1bb723573b06","slug":"mukesh-agnihotri-admitted-at-una-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक तबीयत बिगड़ने से मंच पर गिर पड़े मुकेश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक तबीयत बिगड़ने से मंच पर गिर पड़े मुकेश, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री रविवार रात झलेड़ा के पास एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के कारण वह गिर पड़े। मंत्री के स्टाफ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां उनका उपचार चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। देर रात तक उनका इमरजैंसी में उपचार चलता रहा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक दरोच का कहना है कि उद्योग मंत्री की तबीयत में अब सुधार है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। देर रात उन्हें इमरजैंसी से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।