एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने म्यूक विश्वास बने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई के 16वें अखिल भारतीय सम्मेलन में वीपी सोनू को राष्ट्रीय सचिव चुना गया। शुक्रवार को सम्मेलन के समापन पर भट्टाकुफर में रैली भी निकाली गई। सम्मेलन में अखिल भारतीय कमेटी की नई 93 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई।
इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सानु को राष्ट्रीय सचिव, म्यूक विश्वास को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल से छात्र नेता दिनित दैंटा को राष्ट्रीय सचिव और प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कायथ तथा रुचिका को अखिल भारतीय कमेटी का सदस्य बनाया गया।
सम्मेलन में इन नेताओं ने किया संबोधित
ली को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पहले अध्यक्ष राकेश सिंघा सहित, भूतपूर्व राष्ट्रीय महासचिव नीलोत्पाल वसु सहित विक्रम कायथ ने संबोधित किया।
विधायक राकेश सिंघा और निलोत्पाल वसु ने कहा कि शिक्षा और छात्रों पर हो रहे चौतरफा हमलों और केंद्र तथा प्रदेश सरकारों की ओर से शिक्षा पर किए जा रहे परोक्ष हमलों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
ऐसा करने से ही मौजूदा शिक्षा व्यवस्था बच पाएगी और शिक्षा व्यापारीकरण रोका जा सकेगा। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कायथ ने कहा कि सम्मेलन में कुल 15 प्रस्ताव पारित किए गए। आने वाले समय एसएफआई साल भर इन छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी, इसकी रुपरेखा तैयार कर ली गई है।