फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp anurag thakur statement over sukhwinder sukhu

सांसद अनुराग ठाकुर ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर किया पलटवार

Sun, 01 Apr 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन (हमीरपुर) Updated Sun, 01 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
mp anurag thakur statement over sukhwinder sukhu

सांसद अनुराग ठाकुर ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार किया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी ही पार्टी में स्वीकार्य नहीं हैं। इसलिए सुक्खू हड़बड़ाहट में बयानबाजी और झूठा प्रचार करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बारे उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के लोगों ने कहा है कि यदि देहरा में यूनिवर्सिटी खोली जाती है तो वह इसका विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


अब सुक्खू बताएं कि क्या वह भी देहरा में इसे खोलने का विरोध करेंगे? उन्होंने कहा कि सुक्खू इस बारे अपना पक्ष जनता के सामने रखें। अनुराग ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी का सत्तर फीसदी भाग देहरा में तो तीस फीसदी भाग धर्मशाला में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में वन विभाग की क्लीयरेंस के उपरांत इसका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। ठाकुर ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वेक्षण करीब पूरा होने वाला है। इसके बाद जल्द आगामी कार्य आरंभ हो जाएगा।


सर्वेक्षण में यह तय किया जा रहा है कि कहां स्टेशन बनेंगे और कहां से लाइन बिछाई जाएगी। ऐसे स्थलों का अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आगामी कार्यों के लिए भी बजट में प्रावधान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed