{"_id":"e7a85f559aef47bb9755f185dcb78a76","slug":"mp-anurag-thakur-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बर्दाश्त नहीं करूंगा जनता के साथ भेदभाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बर्दाश्त नहीं करूंगा जनता के साथ भेदभाव'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा, लोगों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार भेदभाव की नीति अपना रही है। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव से कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है, तब से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का विकास कार्य ठप कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने जसवां परागपुर कॉलेज बंद करने का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में कुल सात कॉलेज बंद किए थे। इनमें छह को दोबारा खोलने की अनुमति दी, लेकिन जसवां परागपुर की कोटला बेहड़ में खोले गए कॉलेज को दोबारा संचालित करने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।
विज्ञापन
सांसद ने जसवां परागपुर विस क्षेत्र के कस्बा कोटला के अंबेडकर हाल में लोगों को संबोधित किया। कहा कि जसवां परागपुर विस क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की नीति अपनाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इससे पूर्व जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने घमरूर में बीबीएमबी की भूमि लोगों को वापस करने, बंदरों की समस्या और कि सानों को फसलचक्र के दौरान हो रही हानि को संसद में उठाने का आग्रह किया। बिक्रम ठाकुर ने चिंतपूर्णी से तलवाड़ा और टैरेस से ढलियारा सड़क मार्गों की केंद्र से धन स्वीकृत करवाने की वकालत की।
इस दौरान सुमन कुमार, कश्मीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रतन चंद, मस्तराम, सुभाष चंद, हंसराज, हरबंस लाल, शेर सिंह, अनीता, अंजलि धीमान, ठाकुर नसीब सिंह, आशाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये पोलिंग बूथ प्रधान सम्मानित
लोकसभा चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को अपने बूथ में 80 फीसदी मत दिलाने वाले दो पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पोलिंग बूथ के प्रधान नसीब सिंह और बूथ पालक आशाराम शर्मा को अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया।