चलती कार में अचानक भड़की आग, तीन युवकों ने ऐसे बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे में जड़ोल के पास एक चलती कार को आग लग गई। कार मेें सवार तीन युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया। तीनों युवक बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर आ रहे थे।
कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब एक मारुति कार बिलासपुर से सुंदरनगर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान जड़ोल के समीप चलती कार में अचानक आग तक लग गई। कार में आग लगती देख उसमें सवार तीन युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया एेसे लगी कार में अाग
युवकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंच फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल कर पूरी तरह से राख हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना के कारणों की जांच में जुट गई। जड़ोल निवासी प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि चलती कार में आग लगी और उसमें सवार तीनों युवकों ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते युवक गाड़ी से नहीं कूदते तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा था और घटना के हर पहलू की गहनता से जांच जारी है।