{"_id":"5d90ac748ebc3e01557e712f","slug":"moving-ambulance-caught-fire-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस में भड़क गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस में भड़क गई आग
Mon, 30 Sep 2019 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज को अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में अचानक आग भड़क उठी। आनन-फानन में कर्मचारियों ने एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाला। जिस वायरिंग में आग लगी थी, चालक ने उसे काट दिया। इससे आग पूरी गाड़ी में नहीं फैली और बड़ा हादसा होने से टल गया। एंबुलेंस से धुआं निकलता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब धुआं निकलना बंद हुआ तो इसी एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
शनिवार को चंबा अस्पताल की 108 एंबुलेंस दियोली से महिला मरीज को लेकर अस्पताल आ रही थी। पुराने बस अड्डे के पास एंबुलेंस में आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शार्ट-सर्किट से आग पकड़ने वाली वायरिंग को काटा और इसके बाद मरीज को फौरन अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि चंबा में चलने वाली ज्यादातर एंबुलेंस खटारा हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ये गाड़ियां चलने की हालत में नहीं हैं। फिर भी इन वाहनों में मरीजों को ढोया जा रहा है। जिले के विभिन्न उप मंडलों में सरकार ने 18 एंबुलेंस दी हैं। मौजूदा समय में छह गाड़ियां सड़क किनारे हैं। 12 एंबुलेंस ही मरीजों को लाने ले जाने का काम कर रही हैं। सिर्फ दो एंबुलेंस ही नई हैं। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी शैलेंद्र मेठानी ने बताया कि कंपनी ने नई गाड़ियों का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। जल्द नई गाड़ियां आने की उम्मीद है।
विज्ञापन