पहाड़ चढ़ रहे पर्वतारोही के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाहौल स्पीति स्थित म्याड़ घाटी की करासू पीक में पर्वतारोहण करते मुंबई निवासी रिचर्ड खेर की रस्सी टूट जाने से वह 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के समय शनिवार शाम को उसके साथ अमेरिका का शिलवाक भी था। शिलवाक ने तिंगरेट पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह रविवार को रिचर्ड को ढूंढने में नाकामयाब रही।
सोमवार को चंडीगढ़ से चॉपर बुलाया गया, लेकिन वह भी लापता पर्वतारोही को खोज नहीं पाया। अब अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से एक विशेष टीम भेजी गई है। जिला प्रशासन ने अभी तक लापता रिचर्ड की मौत की पुष्टि नहीं की है।
चढ़ते वक्त अचानक टूट गई रस्सी
दरअसल, खंजर गांव से 32 किलोमीटर दूर पर्वतारोहियों के बेस कैंप से शनिवार दोपहर मुंबई का रिचर्ड खेर (28) और यूएसए निवासी शिलवाक करासू पीक को चढ़ने निकले थे। चढ़ाई के दौरान पांच मीटर ऊंचाई पर रिचर्ड खेर की रस्सी टूट गई और वह खाई में गिर गया।
शिलवाक ने पहले खुद ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कामयाब न होने पर तिंगरेट स्थित पुलिस की अस्थायी चौकी में हादसे की सूचना दी। कार्यकारी उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर और डीएसपी केलांग तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है वह बेहद खतरनाक है।