{"_id":"62276f0c6a9949782f35a20f","slug":"mother-lit-a-akhand-jyoti-day-and-night-for-the-return-of-the-son-from-ukraine-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: यूक्रेन से बेटे की वापसी के लिए मां ने दिन-रात जलाई अखंड ज्योति, परिवार ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: यूक्रेन से बेटे की वापसी के लिए मां ने दिन-रात जलाई अखंड ज्योति, परिवार ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश
Tue, 08 Mar 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:28 PM IST
सार
एक मां ने अपने बेटे की वापसी के लिए घर में दिन-रात माता ज्वाला की अखंड ज्योति जलाई। अब बेटा सकुशल यूक्रेन से घर लौट आया है। इसी खुशी में परिवार ने मंगलवार को ज्वाला देवी पहुंचकर दिव्य ज्योतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
परिवार ने ज्वाला देवी पहुंचकर दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों की सकुशल वापसी के लिए परिजन देवी-देवताओं के दरबार लगातार मन्नत मांग रहे हैं। एक मां ने अपने बेटे की वापसी के लिए घर में दिन-रात माता ज्वाला की अखंड ज्योति जलाई। अब बेटा सकुशल यूक्रेन से घर लौट आया है। इसी खुशी में परिवार ने मंगलवार को ज्वाला देवी पहुंचकर दिव्य ज्योतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला ऊना से संबंध रखने वाले मेडिकल के छात्र आदित्य यूक्रेन में फंस गए थे। घर वापिस पर माता ज्वाला के दरबार मे पहुंचे।
विज्ञापन
आदित्य भारद्वाज ने बताया कि वह यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। अभी उनका चौथा सेमेस्टर चल रहा था। यूक्रेन में युद्ध के कारण हालत बहुत खराब थे और परिजनों को भी लगातार चिंता सता रही थी। तब उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना की थी कि उन्हें सकुशल घर वापिस पहुंचा दे तो माता के दरबार हाजिरी लगाने आएंगे। माता ज्वाला ने पुकार सुनी और वह सकुशल घर लौटे। परिवार ने मंगलवार को माता ज्वाला के दरबार में शीश नवाया। आदित्य की माता इंदु भारद्वाज ने कहा कि दिन-रात माता ज्वाला की अखंड ज्योति जलाई थी। बेटा सकुशल घर वापस आ गया।
विज्ञापन