{"_id":"6845a622f47c554c6d0f874c","slug":"mother-and-daughter-died-after-drowning-in-a-ravine-in-kotkhai-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कपड़े धोते समय गिरी खड्ड में फिसली महिला, बचाने गई मां भी डूबी; दोनों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कपड़े धोते समय गिरी खड्ड में फिसली महिला, बचाने गई मां भी डूबी; दोनों की गई जान
Sun, 08 Jun 2025 08:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेसी, कोटखाई( रोहडू)
संवाद न्यूज एजेसी, कोटखाई( रोहडू)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:36 PM IST
सार
कोटखाई के दरबार गांव में कपड़े धोते समय एक महिला गिरी खड्ड में फिसल गई। उन्हें बचाने के लिए मां कांता शर्मा भी नदी में कूद गईं। दोनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
डूबने से मां-बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटखाई के दरबार गांव के पास गिरी खड्ड में रविवार दोपहर मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खड्ड से निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ममता शर्मा (28) गिरी खड्ड के पास कपड़े धो रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह खड्ड में जा गिरी। बेटी को बचाने के लिए मां कांता शर्मा (47) भी नदी में कूद गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा खनेटी खड्ड और गिरी खड्ड के संगम पर हुआ, जो उनके घर से करीब 100 मीटर दूर है।
विज्ञापन
ममता शर्मा कोटखाई के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थीं। देर शाम परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कॉल का जवाब नहीं मिला तो वे गिरी खड्ड तक पहुंचे। वहां ममता का शव नदी से कुछ दूर बह गया था, जबकि कांता शर्मा वहीं डूबी मिलीं। परिजनों ने दोनों को खड्ड से निकालकर कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कोटखाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ममता कपड़े धोते समय पैर फिसलने से नदी में गिरीं और उन्हें बचाने के लिए कांता शर्मा भी नदी में कूद गईं, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई।